सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले में भीषण सड़क हादसा (Road accident) हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
यह पूरा मामला जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के पन्नी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है, जब मिट्टी लदे डंपर से यह भीषण हादसा हुआ। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय राम जीवन (चनरैया, मोहाना थाना क्षेत्र) और 26 वर्षीय दशरथ चमार (नेपाल निवासी) के रूप में हुई। दोनों नेपाल नंबर की बाइक (LU 15 P 7338) से लुंबिनी से मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना से स्थानीय स्तर पर मिट्टी खनन और ओवरलोड वाहनों को लेकर सवाल उठे हैं।


