33 C
Lucknow
Friday, May 8, 2026

शाहजहांपुर में सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Must read

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे (accident) में दो युवकों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गंगा एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर की ओर आने वाले मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तेजी से ट्रक चालक का पीछा किया और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के कपड़ों की तलाश की जा रही है। ताकि उनकी शिनाख्त हो सके।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article