30 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

प्रयागराज में सड़क हादसा, तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के बीच भिड़ंत, महिला और युवक की मौत

Must read

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा (Road accident) हुआ है। मिर्जापुर राजमार्ग पर धरांवनारा के पास तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में महिला और एक युवक की मौत हो गई। वहीं घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बता दें कि घटना मिर्जापुर राजमार्ग पर धरांवनारा के पास उस वक्त घटी, जब एक महिला अपने पति के साथ विंध्याचल धाम से दर्शन कर ऑटो में सवार होकर अपने घर के लिए लौट रही थी। इसी बीच एक युवक भी बाइरक से अपने घर जा रहा था, तभी ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

वहीं लोगों ने तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने जांच कर महिला और एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रंजू देवी (35) और दीपक सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है, शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article