गुरसहायगंज, कन्नौज। दरवाजे पर आकर रिश्तेदारों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मां, बेटी को मारपीट कर जान से मारने की धमकी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली की चौकी सराय प्रयाग के ग्राम इस्माइलपुर निवासिनी संध्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 जुलाई को शाम करीब 7 बजे जब वह अपने घर में मां के साथ अकेली थीं। तभी उनके रिश्तेदारी के चार लोगों ने उनके दरवाजे पर आकर गंदी-गंदी गालियां दीं और डंडों से मारपीट की। जिससे पीड़िता की मां के शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर कार्रवाई की।
रिश्तेदारों ने मां बेटी को मारपीट कर किया घायल


