32.6 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर विमलनाथ तीर्थ संत निवास का हुआ भव्य शिलान्यास

Must read

 

कम्पिल :
बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 13वें तीर्थंकर भगवान श्री विमलनाथ की जन्म एवं तप कल्याणक भूमि स्थित दिगम्बर जैन धर्मशाला परिसर में बुधवार दोपहर विमलनाथ तीर्थ संत निवास का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली निवासी नरेन्द्र कुमार जैन एवं गुरुग्राम निवासी अंकुर जैन ने विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ शिलान्यास किया। समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष पुष्पराज जैन, महामंत्री सुशील जैन, कोषाध्यक्ष पवन कुमार जैन, पंडित कमल कुमार जैन सहित सदस्य संजय जैन (गोल्डी), अनंत कुमार जैन, कन्हैया लाल जैन, नरेश जैन, अनुराग जैन, आशीष जैन, दीपांशु जैन, सी.पी. पाण्डेय एवं कुलदीप सैनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने तीर्थ क्षेत्र के विकास एवं धर्म प्रचार के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article