जिलाधिकारी अंकुर लाठर के निर्देश पर सावन माह को देखते हुए कांवड़ मार्ग की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सिंगी रामपुर कांवड़ मार्ग पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। मार्ग पर पहले पत्थर डालकर और ऊपर से डस्ट डालकर गड्ढों को भरा जा रहा है।
बता दें कि सावन के महीने में इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ भरने के लिए आते हैं। मार्ग खराब होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने समय से पहले मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।


