30 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे ने ली फतेहगढ़ मंडल की बैठक

Must read

फर्रुखाबाद। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे जनपद फर्रुखाबाद के प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने फतेहगढ़ मंडल की बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर ने की।
बैठक में क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक प्रत्येक मंडल स्तर पर सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत प्रमुख रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर दीप जलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की जाएगी। इसके साथ ही शहीदों के सम्मान में उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई तथा गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
बैठक फतेहगढ़ के प्रमुख समाजसेवी राजीव पाठक के प्रतिष्ठान सूरज अल्ट्रासाउंड में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला मंत्री शिव मोहन दुबे, जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत, प्रभाकर राजपूत, सुमित कटियार, नगर महामंत्री, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष रेखा सोमवंशी, नगर मंत्री अंकुर वर्मा, संजीव सिंह तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article