नवाबगंज।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्योरी निवासी राहुल सिंह का मंगलवार शाम पत्नी से बिबाद हो गया। जिसपर पत्नी ने बिबाद की सूचना अपने भाई को दी। सूचना पर थाना जहानगंज के गांव गड़ाखेड़ा निवासी भाई व उनके साथी रात लगभग 12 बजे गांव सलेमपुर त्योरी पहुचे। और राहुल सिंह को गालीगलौज करने लगे। गालीगलौज का बिरोध करने पर राहुल सिंह को लाठी डंडे से मारपीट की। मारपीट के दौरान राहुल ने पत्नी पर आरोप लगाया कि अपने पास रखे जेवरात सोने का हार, 4अंगूठी1 चैन, टॉप्स, मंगलसूत्र, कमरकंधनी और पायल ले जाने का आरोप लगाया। थाना पुलिस को राहुल सिंह ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
राहुल ने पत्नी पर सोने का हार, 4अंगूठी1 चैन, टॉप्स, मंगलसूत्र, कमरकंधनी और पायल ले जाने का लगाया आरोप


