फर्रुखाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के तत्वावधान में फतेहगढ़ स्थित सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजीव कुमार पाठक ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बाजपेयी एवं प्रदेश महामंत्री मृदुल चतुर्वेदी सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
समारोह के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।


