28 C
Lucknow
Thursday, September 17, 2026

पश्चिम बंगाल में बनेंगे 4 नये क्षेत्रीय एयरपोर्ट, 23 को होगा त्रिपक्षीय MoU

Must read

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए चार नए क्षेत्रीय एयरपोर्ट (Four new regional airports) विकसित किये जायेंगे। जिसके लिए 23 सितंबर 2026 को त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे दूरदराज के इलाकों तक पहुंच आसान होगी। ये पुरुलिया के छर्रा, दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट, अलीपुरद्वार के हासीमारा और पश्चिम मेदिनीपुर के कलाईकुंडा में बनाए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य में चार और रीजनल एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में उद्योग और पर्यटन को गति देने के लिए पुरुलिया, बालुरघाट, हासीमारा और कलाईकुंडा में 4 नए क्षेत्रीय हवाई अड्डे बनाए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल सरकार, केंद्र सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच 23 सितंबर को एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ के सभागार में आयोजित होगा। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. आर. नायडू और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मौजूद रहेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार जमीन, बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायेगी। संपर्क सड़कों और बुनियादी सुरक्षा की व्यवस्था भी राज्य की जिम्मेदारी होगी।

वहीं, हवाई अड्डों के मुख्य बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का निर्माण करेगी, जबकि AAI विमान संचालन और उड़ानों के प्रबंधन की देखरेख करेगी। यह समझौता केंद्र की संशोधित ‘उड़ान 6.0’ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत किया जा रहा है। प्रस्तावित परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य के अपेक्षाकृत दूरवर्ती इलाकों में हवाई संपर्क को बढ़ावा देना है।

पुरुलिया के छररा में हवाई अड्डे का निर्माण कार्य पहले से ही काफी आगे बढ़ चुका है। दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट हवाई अड्डे पर भी निर्माण कार्य में अच्छी प्रगति हुई है। कलाईकुंडा और हासीमारा ये दोनों स्थान भारतीय वायुसेना के अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक बेस हैं। योजना के अनुसार शुरुआती चरण में यहां से 19 सीटों वाले छोटे विमान चलाए जाएंगे।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article