40 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद।
थाना मऊदरवाजा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने मोहल्ला ढुईया निवासी आलोक कुमार पुत्र पप्पू को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अदद नाजायज देशी तमंचा बरामद हुआ।
इस संबंध में उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, थाना मऊदरवाजा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अवैध हथियार कहां से लाया था और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article