37 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

सपा की पीडीए पंचायत में न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प

Must read

फर्रुखाबाद।कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर दूंदेमई में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित की गई पीडीए पंचायत में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की। पंचायत में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों के अधिकारों सहित क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अम्बेडकर ने कहा कि पीडीए केवल एक राजनैतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और बराबरी की लड़ाई का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार जनता का समर्थन और उत्साह देखने को मिला है, उससे स्पष्ट है कि लोग विकास, सम्मान और न्याय की राजनीति के साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए परिवार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य करता रहेगा। जनता के सहयोग और विश्वास से आने वाले समय में प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा।
पार्टी प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि इस दौरान प्रधान प्रमोद गौतम, मनीष जाटव, नरेश जाटव, अरविंद जाटव, अशोक अंबेडकर, बंटी यादव आदि पदाधिकारी साथी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों की उपस्थिति रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article