35.6 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा और कारतूस की फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Must read

 

नवाबगंज
नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा और कारतूस की एक फोटो तेजी से वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार मामला थाना क्षेत्र के गांव कक्योली से जुड़ा बताया जा रहा है। फोटो वायरल होने के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रही तस्वीर में तमंचा और कारतूस दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल फोटो की सत्यता और उसके वास्तविक स्रोत की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है। वायरल पोस्ट को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है, वहीं लोग मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि वायरल फोटो और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article