35.6 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

मजदूरी को लखनऊ जा रहे श्रमिक का डेढ़ माह का बेटा रिक्शा हादसे में मरा, चालक फरार*

Must read

 

रामनगर, बाराबंकी। रोजगार की तलाश में लखनऊ जा रहे एक प्रवासी श्रमिक परिवार पर शुक्रवार को कहर टूट पड़ा। बैटरी रिक्शा पलटने से परिवार के डेढ़ माह के मासूम हसनैन की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

शाहजहांपुर निवासी शरीफ अपनी पत्नी शहनाज और तीन बच्चों शोएब, हसन व डेढ़ माह के हसनैन के साथ रमवापुर गांव स्थित वर्मा ब्रिकफील्ड में ईंट पथाई का काम करते थे। भट्ठे का सीजन खत्म होने पर पूरा परिवार घरेलू सामान लेकर बैटरी रिक्शा से लखनऊ के मटियारी क्षेत्र के लिए निकला था।

रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर रेलवे पुल के पास अचानक रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इस दौरान मासूम हसनैन सामान और रिक्शे के नीचे दब गया। परिजन घायल बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार हादसे के तुरंत बाद बैटरी रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आशंका है कि ओवरलोड और सड़क पर गड्ढे हादसे की वजह बने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article