28 C
Lucknow
Sunday, September 6, 2026

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उमड़े मरीज, 157 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को शमशाबाद क्षेत्र के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों फैज बाग और पसियापुर में किया गया। स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जहां चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 157 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैज बाग में चिकित्सक डॉ. अमित कुमार की मौजूदगी में 68 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एलटी अलका ने 23 मरीजों की शुगर संबंधी जांच की। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने बताया कि अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, दाद, खाज और खुजली जैसी समस्याओं से पीड़ित पाए गए। मरीजों को जांच के बाद आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
एएनएम मोनिका ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी और परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए ‘हम दो हमारे दो’ का संदेश दिया। वार्ड ब्वॉय राजा ने स्वास्थ्य मेले में व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 89 मरीजों का पंजीकरण किया गया। एलटी नेहा महरूस द्वारा मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं। जांच के दौरान 10 मरीज शुगर, 5 मरीज बीपी, 7 मरीज मलेरिया और 7 मरीज टाइफाइड से संबंधित पाए गए।
एएनएम प्रियंका ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को ‘छोटा परिवार, सुखी परिवार’ का संदेश दिया। स्वास्थ्य मेले में मरीजों को बीमारी से बचाव, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article