28 C
Lucknow
Sunday, September 6, 2026

डंपर ने टेंपो को रौंदा, मासूम भाई-बहन समेत 6 की मौत, युवक का सिर धड़ से अलग, चार घायल

Must read

 

संभल

रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम भाई-बहन समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहजोई थाना क्षेत्र में बालू लदे डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग करीब 10 फीट दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।

हादसा सुबह करीब नौ बजे बम्नेटा गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंपो अपनी लेन में जा रहा था। आगे चल रहे ई-रिक्शा ने अचानक दूसरी लेन की ओर मोड़ लिया। उसे बचाने के प्रयास में डंपर बेकाबू होकर टेंपो से जा भिड़ा। टक्कर के बाद डंपर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों में तीन महीने की आराध्या, छह वर्षीय ध्रुव, उनकी 20 वर्षीय मामी रोहिणी, टेंपो चालक सौदान पाल (40), जुबैर (30) और रामपाल (35) शामिल हैं। बच्चों की मां भावना और मामा पुनीत की हालत गंभीर बताई गई है। दो अन्य घायलों का भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने टेंपो को काटकर चालक सौदान पाल को बाहर निकाला। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, भावना अपने दोनों बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ चंदौसी जा रही थीं। टेंपो में पहले से अन्य यात्री सवार थे। इसी दौरान ई-रिक्शा के अचानक रास्ता बदलने से डंपर अनियंत्रित हुआ और टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और चार घायलों का इलाज जारी है। मामले की जांच कर फरार डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article