33.4 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

शादी घर में मचा हड़कंप, AC के आउटडोर में ब्लास्ट से लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Must read

डीडीयू नगर (मुगलसराय): नगर के कैलाशपुरी मोहल्ले (Kailashpuri neighborhood) में मंगलवार की शाम एक मकान में लगे एयर कंडीशनर (AC) के आउटडोर यूनिट में अचानक हुए ब्लास्ट से आग लग गई। ब्लास्ट के बाद निकली चिंगारियों से घर में रखे कंबल, कपड़े और अन्य सामान ने आग पकड़ ली, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार कैलाशपुरी निवासी राजकुमार सरैया के पुत्र यथार्थ का विवाह दो दिन पूर्व ही संपन्न हुआ था। शादी के चलते पूरा घर झालरों और अन्य सजावटी सामग्री से सजा हुआ था। मंगलवार की शाम परिवार के सदस्य विवाह समारोह से लौटे ही थे कि करीब साढ़े पांच बजे घर के गलियारे में लगे एसी के आउटडोर यूनिट में अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से निकली चिंगारियां पास में रखे कपड़ों, कंबलों और अन्य सामान पर गिर गईं, जिससे आग फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। घटना के संबंध में सभासद प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि एसी के आउटडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से आग लगी थी। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

दमकल विभाग की टीम समय पर पहुंच गई थी और आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मकान में दो दिन पहले ही शादी हुई थी, इसलिए घर पूरी तरह सजाया गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर एसी के आउटडोर यूनिट में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article