27 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

पाकिस्तान में PTI के प्रदर्शन पर सेना की सख्त चेतावनी, असीम मुनीर बोले- ‘9 मई दोहराने की कोशिश बर्दाश्त नहीं’

Must read

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित देशव्यापी प्रदर्शनों और इस्लामाबाद की ओर लॉन्ग मार्च की तैयारियों के बीच सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) ने चेतावनी दी है कि 9 मई 2023 जैसी हिंसा दोहराने की किसी भी कोशिश से निर्णायक और सख्ती से निपटा जाएगा।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR के मुताबिक, 277वीं कोर कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में PTI के विरोध प्रदर्शनों की घोषणा का भी जिक्र हुआ।

असीम मुनीर ने कहा कि देश में अशांति पैदा करने या 9 मई जैसी स्थिति दोहराने की कोशिश को बिना किसी हिचकिचाहट के निर्णायक बल के साथ रोका जाएगा। सेना ने हर तरह की सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही है।

9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के कई हिस्सों में PTI समर्थकों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी तथा सेना से जुड़े कुछ संवेदनशील प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया था। इसके बाद पाकिस्तान में PTI नेताओं और कार्यकर्ताओं पर व्यापक कार्रवाई हुई थी। सेना लंबे समय से 9 मई की घटनाओं को गंभीर सुरक्षा चुनौती के तौर पर पेश करती रही है।

ISPR के बयान में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों को आतंकवाद के खिलाफ लक्षित कार्रवाई बताया गया। सेना ने अफगानिस्तान से पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के आरोप लगाए और इसके लिए तालिबान नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया।

बैठक में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते का भी स्वागत किया गया। वहीं, कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप समाधान की अपनी स्थिति दोहराई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article