39.4 C
Lucknow
Tuesday, June 16, 2026

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Must read

– 13 स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

प्रकाशनार्थ

लखनऊ स्थित चौक स्टेडियम में 13 एवं 14 जून 2026 को आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद से कुल 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 2 खिलाड़ियों ने रजत पदक तथा 1 खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल कर शानदार सफलता अर्जित की।

इस उपलब्धि में ताइक्वांडो कोच साहिलमान का विशेष योगदान रहा। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए निरंतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसके परिणामस्वरूप खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कोच साहिलमान ने बताया कि बालक वर्ग में अगस्त्या, लक्ष्य राठौर, अभिजीत और कृष्णा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं अंश और वंश ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक लक्ष्य शाक्य एवं वंश श्रीवास्तव के नाम रहा।

बालिका वर्ग में आराध्या राजपूत, अदिति दुबे, राजयस्वी, स्मृति, अंशिका, ऐद्री कटियार, भूमि तिवारी तथा उर्मी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता के दौरान उर्मी एवं अंश पाल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और जुझारू खेल भावना के लिए बेस्ट फाइटर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं और कोच साहिलमान को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article