फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव अमानाबाद में एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवती को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
अमानाबाद निवासी अंजलि पुत्री रमेश ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बिना देर किए उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया।
जहरीला पदार्थ खाकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास, भर्ती


