फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे पीडीए जन-संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नूरपुर जसमई में वाथम-कश्यप समाज की पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई। कार्यक्रम में सपा के जनपद प्रभारी दलजीत निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक का आयोजन सपा के सदर विधानसभा क्षेत्र के आवेदक एवं जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के नेतृत्व में किया गया। जनपद प्रभारी दलजीत निषाद ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के तहत पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता को मजबूत करने के साथ जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए।
आयोजक नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि पीडीए की एकजुटता आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अरविंद कश्यप और सुनील यादव का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान वरिष्ठ नेता डॉ. जितेंद्र सिंह, सर्वेश आंबेडकर, मंडी पांडेय, मनोज मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं नेताओं के समक्ष रखीं।
नूरपुर जसमई में सपा की पीडीए जन पंचायत, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं


