फर्रुखाबाद। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला की तैयारी एवं आगामी कार्यक्रम कार्यकारिणी बैठक नगर के एशियन कम्प्यूटर सेंटर सर हुई। बैठक में 21 में से होने वाली ग्रीष्मकालीन कार्यशाला की रूपरेखा तय की गई।
बैठक का शुभारंभ संस्कार भारती ध्येय गीत गाकर किया गया।कार्यशाला सहयोग के लिए सहसंयोजक के रूप में अभिषेक श्रीवास्तव, कुल भूषण को सर्वसम्मति से घोषित किया गया।भू अलंकरण दिवस के लिए संयोजक श्रीमती हेमलता श्रीवास्तव एवम पर्यावरण दिवस के लिए अनुभव सारस्वत को सर्वसम्मति से घोषित किया गया।
कार्यशाला संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला 21मई से 20जून समय 7:30 से 9:30तक नगर के मदन मोहन कनोड़िया इण्टर कालेज खतराना में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में कथक, मेंहदी, सौंदर्य कला, चित्र कला, डिज़ाइनर सिलाई, नाट्य कला, मूर्ति कला , नृत्य लोक नृत्य, आदि विधाओं का कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अंत में अध्य्क्ष अनिल प्रताप सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया।बैठक का संचालन सचिव गौरव मिश्रा ने किया।
बैठक के प्रमुख रूप से श प्रमोद अग्रवाल, आदेश अवस्थी, संजय गर्ग, समरेंद्र शुक्ल कवि, अरविंद दीक्षित , नवीन मिश्र (नब्बू भैया), नरेंद्र नाथ मिश्रा, अनुभव सारस्वत , श्रीमती रजनी लौंगवानी ,श्रीमती पारुल सैनी,श्रीमती किरण त्रिवेदी, श्री अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे।
संस्कार भारती ग्रीष्मकालीन कार्यशाला की बनी रूपरेखा


