42.4 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

जे डब्लू ग्लोबल कंपनी की यूपी में ₹1.31 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हुईं चर्चा

Must read

– सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर को बताया मेगा प्लॉन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित ₹1.31 लाख करोड़ की हरित ऊर्जा एवं औद्योगिक परियोजना को लेकर जेडब्ल्यू ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर से उनके गौतमपल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

बैठक में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट रवि चांदुरकर ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित “द सीड” परियोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान हरित ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, एआई आधारित डेटा सेंटर, बैटरी ऊर्जा भंडारण तथा रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

कंपनी की ओर से बताया गया कि प्रस्तावित परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश कर आधुनिक औद्योगिक एवं ऊर्जा अवसंरचना विकसित करने की योजना है। यह परियोजना प्रदेश को हरित ऊर्जा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नई पहचान दिला सकती है।

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन से जुड़ी संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उद्योग और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में निवेशकों के लिए बेहतर वातावरण और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा रहा है।

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास, ऊर्जा क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

जेडब्ल्यू ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट श्री रवि ने बताया कि कंपनी शीघ्र ही परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण शासन स्तर पर प्रस्तुत करेगी। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो यह उत्तर प्रदेश में अब तक के बड़े निजी निवेशों में शामिल हो सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article