41.6 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

अलीगढ़ में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने 7 उपनिरीक्षकों समेत 8 कर्मियों को किया निलंबित; भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप

Must read

अलीगढ़। पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और कर्तव्य में लापरवाही को लेकर अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। घोर लापरवाही, संदिग्ध गतिविधियों और भ्रष्ट आचरण के आरोप में सात उपनिरीक्षकों और एक आरक्षी चालक (कांस्टेबल ड्राइवर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कार्रवाई के दायरे में आए पुलिसकर्मियों पर अलग-अलग गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें गोपनीय सूचनाएं बाहर साझा करने, अवैध वसूली, रिश्वत मांगने, मामलों में लापरवाही, ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और उच्चाधिकारियों को गलत सूचना देने जैसे आरोप शामिल हैं। थाना लोधा के उपनिरीक्षक रोहित कुमार तोमर के खिलाफ तो गंभीर आरोपों के चलते निलंबन के साथ-साथ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

अन्य मामलों में कुछ पुलिसकर्मियों पर महिला वादी से अनुचित संबंध बनाने, अदालत के आदेशों की अवहेलना करने, बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और शिकायतों पर समय से कार्रवाई न करने जैसे आरोप पाए गए हैं। एसएसपी कार्यालय ने सभी मामलों में विभागीय जांच भी शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा की जा रही है।

एसएसपी नीरज जादौन ने साफ कहा है कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, लापरवाही या अपराधियों से साठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी किसी भी शिकायत पर और भी सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article