37.9 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा की माता एवं पूर्व चेयरमैन निर्मला सिंह का निधन

Must read

कानपुर। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा की माता एवं बिठूर नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन निर्मला सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

निर्मला सिंह लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं। बिठूर नगर पंचायत की चेयरमैन के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल को स्थानीय विकास और जनता से जुड़े रहने के लिए याद किया जाता है।

निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक एवं जनप्रतिनिधि शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।

शोक संदेशों में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article