31 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026
Home Blog Page 82

सितारों की सियासत पर बयान, कमल हासन का बड़ा दावा

0

तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म जगत के रिश्तों पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। अभिनेता और नेता कमल हासन ने कहा है कि वे दिग्गज नेताओं और कलाकारों एम. जी. रामचंद्रन और शिवाजी गणेशन की गोद में खेले हैं, लेकिन उन्होंने कभी उनके प्रभाव या लोकप्रियता का व्यक्तिगत लाभ नहीं उठाया।

कमल हासन ने यह बयान एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जहां उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में फिल्मी सितारों का बड़ा प्रभाव रहा है, लेकिन उनकी अपनी राजनीतिक यात्रा स्वतंत्र सोच पर आधारित रही है। उनके इस बयान को राज्य की सियासत में सितारा प्रभाव और विरासत की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

लोको रोड पर दबंगों का कहर, युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी

0

फर्रुखाबाद।
जनपद के कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। लोको रोड स्थित एक युवक पर दिनदहाड़े हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोको रोड फतेहगढ़ निवासी अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय विजयपाल सिंह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे। तभी अचानक वहां विक्रम सिंह गहलवार निवासी दुर्गा कॉलोनी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा। बिना किसी पूर्व विवाद के ही आरोपियों ने अभिषेक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
हमले के दौरान अभिषेक को जमीन पर गिरा दिया गया, जिसके बाद आरोपियों ने लात-घूसों से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अभिषेक को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह बुरी तरह सहम गया। किसी तरह वह खुद को बचाकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन आरोपी विक्रम सिंह ने उसका मुंह पकड़कर उसे धक्का दे दिया।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे रिशु यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और अभिषेक को हमलावरों से बचाया। स्थानीय लोगों के जुटने की आहट पाकर आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर दहशत फैलाने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी विक्रम सिंह गहलवार सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के निजी अस्पताल में ले जाया गया

0

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, शरद पवार को नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल लाया गया है और उनकी स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है। डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि शरद पवार हाल के दिनों में भी स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं और इस वर्ष फरवरी में भी उन्हें पुणे के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था।

पिछले कुछ समय से उनकी सेहत को लेकर लगातार चर्चा रही है, हालांकि वे सार्वजनिक कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय बने हुए हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है और जल्द ही उनके स्वास्थ्य अपडेट की उम्मीद है।

16 हजार रुपये के विवाद में दंपती की हत्या, बच्चों के सामने वारदात

0

मुरादाबाद के चक्कर की मिलक इलाके में रामगंगा किनारे सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सिर्फ 16 हजार रुपये के विवाद में एक दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा और उसकी पत्नी फराह पर चाकू से हमला किया। घर में मौजूद उनके दोनों बच्चे अफ्शा और आतिफ इस खौफनाक घटना के गवाह बने। बच्चों ने आरोपियों के पैरों में गिरकर अपने माता-पिता को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन हमलावरों ने किसी की नहीं सुनी।

घटना के दौरान बच्चों ने बताया कि हमलावर लगातार चाकू से वार करते रहे, जिससे मौके पर ही दंपती की मौत हो गई। दोनों बच्चों ने रोते-बिलखते पड़ोसियों और परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, इस वारदात को पहले से योजना बनाकर अंजाम दिया गया था और एक आरोपी गली में बाहर से निगरानी कर रहा था। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

परिजनों ने दोषियों के लिए कड़ी सजा और फांसी की मांग की है। वहीं, मासूम बच्चों के बयान ने पूरे मामले को और भी दर्दनाक बना दिया है।

महिला अधिकार के लिए सड़क पर उतरे मुख्यमंत्री योगी

0

विपक्ष मोदी-विरोध में इतना अंधा हो गया कि हर अच्छी पहल का विरोध कर रहा है: पंकज चौधरी

 

केशव बोले महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया गया, तो सपा-कांग्रेस को 2027 में कोई वोट नहीं मिलेगा

लखनऊ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब भाजपा की ओर से ‘जन आक्रोश पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरीं। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और आरोप लगाया गया कि विपक्ष ने संसद में इस बिल का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है।
पदयात्रा में शामिल नेताओं ने दावा किया कि 17 अप्रैल को संसद में प्रस्तावित इस बिल को विपक्षी दलों ने न केवल समर्थन नहीं दिया, बल्कि मतदान में इसे गिराने के बाद खुशी भी जताई। इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ बताया गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश जता रही हैं और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देंगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल पर भी सवाल उठाते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी टिप्पणी की।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिलाओं के बिना कोई भी राजनीतिक दल चुनाव नहीं जीत सकता और यदि उन्हें आरक्षण नहीं दिया गया, तो 2027 के चुनाव में सपा और कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि केंद्र सरकार महिलाओं को आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं की उम्मीदों के विपरीत संसद में बिल का विरोध किया गया, जिससे पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह घटना विपक्ष की मानसिकता को दर्शाती है और जनता इसे भूलने वाली नहीं है।
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाना है, लेकिन विपक्ष ने इसमें बाधा डालने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चलते बहुसंख्यक महिलाओं के हितों को नजरअंदाज किया गया।
इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे को आगामी चुनावों में प्रमुखता से उठाएगी, जबकि विपक्ष इस पर अपने रुख को लेकर लगातार घिरता नजर आ रहा है।

योगी जी, यह नारा सुभाष चंद्र बोस का है, स्वामी विवेकानंद का नहीं : अजय राय

0

इतिहास से खिलवाड़ कर रहे मुख्यमंत्री

लखनऊ

प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर कड़ा हमला बोला है, जिसमें “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का जिक्र किया गया था। अजय राय ने इसे इतिहास के साथ छेड़छाड़ बताते हुए कहा कि यह नारा सुभास चंद्र बोस का था, न कि स्वामी विवेकानंद का।
अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान केवल एक सामान्य गलती नहीं, बल्कि देश के महान महापुरुषों और उनकी विरासत के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने कहा कि बंगाल की पवित्र धरती ने देश को विवेकानंद और नेताजी जैसे महान व्यक्तित्व दिए हैं, जिनका योगदान अलग-अलग क्षेत्रों में अतुलनीय रहा है, लेकिन उनके विचारों और नारों को इस तरह मिलाना ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना है।
कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अगर इस तरह इतिहास को गलत ढंग से प्रस्तुत करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों में भ्रम की स्थिति पैदा होगी। उन्होंने मांग की कि सार्वजनिक मंचों से बोलते समय नेताओं को तथ्यों की सही जानकारी रखनी चाहिए और देश के महापुरुषों के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।
इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल में इस तरह के मुद्दे और ज्यादा तूल पकड़ सकते हैं।