31.2 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026
Home Blog Page 70

शाहजहांपुर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अनुपस्थित मिली पंचायत सहायक व एटीएम/बीटीमए (कृषि विभाग) के विरूद्व कार्यवाही और फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग न करने वाले जन सेवा संचालको का जनसेवा केन्द्र निरस्त करने की गयी संस्तुति

0

 

शाहजहांपुर जनपद में आज दिनाॅक-20.04.2026 को अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)शाहजहाँपुर द्वारा एस0डी0एम0 पुवायाॅ सदानन्द सरोज के साथ ग्राम जेवाॅ तहसील पुवायाॅ के पंचायत भवन में सम्पादित किये जा रहें फार्मर रजिस्ट्री के कार्य/कैम्प का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय क्षेत्रीय लेखपाल व पंचायत सहायक, कोटेदार, ग्राम प्रधान व अन्य गा्रमवासी उपस्थित पाये गये परन्तु कृषि विभाग से फार्मर रजिस्ट्री कार्य में सहयोग हेतु लगाये गये एटीएम/बीटीमए(धर्मपाल) उपस्थित नही मिले। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अवगत कराया गया कि वीएलई द्वारा कोई सहयोग नही किया जा रहा और न ही कैम्प में उपस्थित हो रहें हैं जबकि जिलाधिकारी महोदय, अपर जिलाधिकारी द्वारा कई बार लिखित/मौखित रूप/मीटिंग में बार-2 जन सेवा केन्द्र को फार्मर रजिस्ट्री बनाने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है फिर भी वीएलई के द्वारा शासन की महात्वाकांक्षी योजना में जनहित में कोई सहयोग नही किया जा रहा है। उक्त गा्रम में संचालित कुल 04 वीएलई की आई0डी0 निरस्त किये जाने हेतु जिला प्रबन्धक, जन सेवा केन्द्र को अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)शाहजहाँपुर के द्वारा निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उपकृषि निदेशक, शाहजहाँपुर को अनुपस्थित एटीएम/बीटीमए(धर्मपाल) के विरूद्व कार्यवाही किये जाने हेतु निदेशित किया गया है।

इसके अतिरिक्त ग्राम बरगदियाॅ, तह0 पुवायाॅ में फार्मर रजिस्ट्री कार्य के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थि पायी गयी पंचायत सहायक प्रिया बाजपेयी के विरूद्व कार्यवाही किये जाने हेतु डी0पी0आर0ओ0 शाहजहाँपुर को अपर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)शाहजहाँपुर द्वारा निर्देशित किया गया।

अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) शाहजहाँपुर के विवेकानन्द डिग्री कालेज पुवायाॅ में चल रहें जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें

0

 

शाहजहांपुर जनपद में आज दिनाॅक-20.04.2026 को अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)शाहजहाँपुर द्वारा एस0डी0एम0 पुवायाॅ सदानन्द सरोज के साथ विवेकानन्द डिग्री कालेज पुवायाॅ में चल रहें जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा जनगणन प्रशिक्षण पत्र कर रहें कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुए बताया गया है कि यह जनगणना भारत की पहली ऐसी जनगणना है जो पूर्णरूप से डिजीटल फार्म में हैं। यह जनगणना 02 पक्षों में पूर्ण की जायेगी पहले पक्ष में केवल ग्रह गणना(मकानों की गणना) तथा दूसरे पक्ष में जनज गणना(आबादी की गणना) होनी है। जनगणना में कार्य करने वाले कर्मचारियों को सरकार द्वारा भत्ता भी प्रदान किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनगणना किसी भी देश की तरक्की का आधार है। देश की सरकार इसी के आधार पर भविष्य की योजनायें निर्धारित करती है। जनगणना के आधार पर ही बहुत की जन कल्याणकारी नितियाॅ बनाई जाती है जिसके की अन्तिम पायदान के व्यक्तियों का उसका लाभा पहुचाया जा सके। अपर जिलाधिकारी अधिकारी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसकी आबदी पिछली जनगणना के हिसाब से दुनियाॅ की दूसरी नम्बरी पर है। इतने बड़े लोकतंत्र में जनगणना कार्य किसी पर्व की तरह हैं जिसको अच्छे और स्वच्छरूप से पूर्ण करने की जिम्मेदारी आप सभी के कंधों पर है। अपर जिलाधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि जिस किसी भी कर्मचारी को वास्तिविक रूप से समस्या है उसकी समस्या की जाॅच सम्बंधित अधिकारी के माध्यम से कराकर अग्रिम कार्यवाही की जायेंगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जो भी कर्मचारी बहाना बनाकर डयूटी कटवाना चाह रहें है उनके विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

शादी सीजन के बीच गैस सिलेंडर की बढ़ी मांग, DSO अनुमति से होगी आपूर्ति

0

 

संभल जनपद में शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग में तेजी देखी जा रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) की अनुमति के बाद ही उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति व्यवस्था को नियंत्रित और सुचारू बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

जानकारी के अनुसार जिले में कुल 39 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनसे लगभग 5 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के साथ-साथ करीब 750 वाणिज्यिक उपभोक्ता भी शामिल हैं। गैस कंपनियों ने जिले में अतिरिक्त आपूर्ति भेजने का आश्वासन दिया है, जिसके तहत प्रतिदिन लगभग 12,500 सिलेंडरों की डिलीवरी की जाएगी।

हालांकि लगभग 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण ई-केवाईसी अपडेट न होना और उपभोक्ताओं द्वारा मोबाइल नंबर बदल लेना बताया जा रहा है। इस वजह से कई उपभोक्ताओं को ओटीपी प्राप्त करने और बुकिंग प्रक्रिया में कठिनाई हो रही है, जिसके चलते वे लगातार एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं।

संभल की भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शादी समारोह के लिए गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु आवेदनकर्ता को बहजोई स्थित DSO कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद कंपनी स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ती है और संबंधित एजेंसी को आपूर्ति जारी की जाती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ओटीपी सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक है और किसी व्यक्ति द्वारा नियंत्रित नहीं होता। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में थोड़ी देरी संभव है, लेकिन बड़े पैमाने पर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। डिलीवरी के लिए ग्राहक को केवल ऑथेंटिकेशन कोड देना होता है, जिसके बाद सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है।

एजेंसी प्रबंधक के अनुसार, उनकी इकाई प्रतिदिन लगभग 450 से 500 सिलेंडरों की आपूर्ति कर रही है और बुकिंग के अनुसार नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और व्यवस्था को पारदर्शी एवं नियंत्रित तरीके से संचालित किया जा रहा है।

जलती सिगरेट से कार राख,मची अफरा-तफरी

0

 

कासगंज

जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवंतपुर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह उस वक्त दहशत और अफरा-तफरी में बदल गया, जब देर रात एक मामूली लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद से आए रिश्तेदारों ने अपनी आल्टो कार घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। पास ही भूसे की बुर्जी और उपलों का ढेर लगा हुआ था।
बताया जा रहा है कि बारात चढ़त के बाद किसी व्यक्ति ने सिगरेट पीकर जलती हुई सिगरेट को लापरवाहीपूर्वक भूसे की बुर्जी में फेंक दिया। कुछ ही पलों में सूखे भूसे ने आग पकड़ ली और तेज लपटों ने पास खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे पूरे शादी समारोह में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में दमकल विभाग और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जो कि राहत की बात है। लेकिन यह हादसा एक बार फिर यह साबित करता है कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। शादी जैसे खुशी के मौके पर हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया और लोगों को सतर्क रहने का संदेश भी दे दिया।

42 डिग्री पार पारा, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल—बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल समय बदलने की उठी मांग

0

 

कासगंज

जनपद में भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और दोपहर के समय चल रही तेज लू ने हालात और भी गंभीर बना दिए हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है, जो दोपहर में स्कूल से घर लौटते समय तेज धूप और गर्म हवाओं की चपेट में आ रहे हैं। गर्मी के इस प्रकोप से बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशकों को पत्र भेजकर सुझाव दिया है कि कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया जाए, ताकि छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें और अनुकूल वातावरण में पढ़ाई कर सकें।
रेनू गौड़ ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि मौजूदा तापमान का असर केवल बच्चों पर ही नहीं, बल्कि पूरे जनजीवन पर पड़ रहा है। ऐसे में समय रहते उचित कदम उठाना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से बचा जा सके।
वहीं दूसरी ओर, बिजली विभाग की ओर से भी एक अहम सूचना जारी की गई है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते मंगलवार को 33/11 केवी उपकेंद्र बिलराम, नगला पीपल, नगला पट्टी और प्रभुपार्क से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है।
कुल मिलाकर, कासगंज में भीषण गर्मी और लू के चलते हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं, और प्रशासनिक स्तर पर जरूरी कदम उठाने की मांग अब तेज होती नजर आ रही है।

ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज—एक दिन में 175 वाहनों के चालान

0

 

कासगंज

जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक ही दिन में 175 वाहनों के चालान काटे जाने से हड़कंप मच गया और सड़क पर नियम तोड़ने वालों में खलबली देखी गई।
प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में बिलराम गेट, नदरई तिराहा और बस स्टैंड जैसे प्रमुख चौराहों पर पुलिस टीम ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस के वाहन संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर सख्ती बरती गई।
इसके अलावा, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले, मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने वाले, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले तथा हूटर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।