34.6 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026
Home Blog Page 5082

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना शमसाबाद क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त की। उन्होंने सर्राफा बाजार, मुख्य मार्गों और बैंक परिसरों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और आमजन अपने त्योहार को शांतिपूर्वक मना सकें।
सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में सुरक्षा: पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों और नागरिकों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने उन्हें त्योहारों के दौरान सतर्क रहने की अपील की और पुलिस की ओर से हरसंभव सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैंकों की चेकिंग: थाना शमसाबाद क्षेत्र में स्थित विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया गया। बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करें और सीसीटीवी कैमरों को सुनिश्चित रखें ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बैंक कर्मचारियों को सलाह दी कि वे नकदी लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतें और किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
सुरक्षा बलों को निर्देश: पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि वे गश्त बढ़ाएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित रूप से चेकिंग करें। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाएं ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सके।

स्थानीय जनता की जागरूकता: श्री प्रियदर्शी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने सामान का ध्यान रखें और अज्ञात व्यक्तियों पर नजर बनाए रखें।
विशेष गश्ती दलों की तैनाती: त्योहारों के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने विशेष गश्ती दलों की तैनाती का आदेश दिया, जो संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखेंगे।
इस निरीक्षण और दिशा-निर्देशों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आगामी त्योहारों के दौरान जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर थाना शमसाबाद क्षेत्र के अधिकारी, अन्य पुलिसकर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिलाया।

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है, जबकि दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न ब्लॉकों में सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कमालगंज और मोहम्मदाबाद ब्लॉकों में झाड़ी कटाई और नालियों की सफाई कार्य में कमी है। इसके अतिरिक्त, बढ़पुर ब्लॉक में फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव कार्य भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इन कमियों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सफाई कार्यों को शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए।
दस्तक अभियान के तहत नवाबगंज ब्लॉक में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले विजिट में कमी देखी गई। इस पर भी जिलाधिकारी ने गहरी असंतुष्टि व्यक्त की और निर्देश दिए कि इस कमी को दूर किया जाए, ताकि अभियान के उद्देश्य को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी, और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यायालय परिसर में गिरा मोबाइल, अधिवक्ता ने ईमानदारी से किया मालिक को सुपुर्द

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में एडीएम न्यायालय के बाहर एक ऐसा वाकया हुआ जिसने ईमानदारी और समाज में अच्छे मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। सोमवार को एडीएम न्यायालय में अपने मामले के समाधान के लिए आए अरमिंदर सिंह का मोबाइल गलती से परिसर में गिर गया। मोबाइल का कोई सुराग न मिलने पर अरमिंदर सिंह ने काफी देर तक परिसर में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इस दौरान अधिवक्ता सौरभ गंगवार की नजर अचानक गिरे हुए मोबाइल पर पड़ी। ईमानदारी का परिचय देते हुए सौरभ गंगवार ने तुरंत मोबाइल को उठाया और न्यायालय परिसर में पूछताछ शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब अरमिंदर सिंह को मोबाइल के बारे में जानकारी मिली, तो वह सौरभ गंगवार के पास पहुंचे। सौरभ ने बिना किसी लालच और झिझक के मोबाइल उन्हें सौंप दिया।
मोबाइल पाकर अरमिंदर सिंह ने सौरभ गंगवार की ईमानदारी की सराहना की और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, इस तरह की ईमानदारी समाज में एक सकारात्मक संदेश देती है और यह दिखाता है कि अभी भी हमारे बीच ऐसे लोग मौजूद हैं जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। अधिवक्ता सौरभ गंगवार के इस कार्य की आसपास के लोगों ने भी प्रशंसा की, जिससे न्यायालय परिसर में एक सकारात्मक माहौल बना।

डीएम ने की सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, जगरूकता अभियान चलाने के निर्देश

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्था और दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने बताया कि सितंबर 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में 57त्न की कमी आई है, जबकि मृतकों की संख्या में 50त्न की गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में जनवरी से सितंबर तक 274 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 147 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और 205 लोग घायल हुए, जो पिछले वर्ष के आंकड़ों की तुलना में काफी कम है। जिलाधिकारी ने इस सकारात्मक सुधार की सराहना की, साथ ही सड़क सुरक्षा उपायों में और भी सुधार के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने एआरटीओ और यातायात प्रभारी को निर्देश दिया कि वे स्कूल शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दें। प्रशिक्षित शिक्षक प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों और यातायात के प्रति जागरूक करेंगे तथा छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी।
एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे फर्रूखाबाद से रामगंगा पुल तक के अधूरे कार्य को एक सप्ताह में पूरा करें। इसके अलावा, ऊंची-नीची रेलिंगों की मरम्मत और हाईवे पर स्थित विभिन्न जंक्शन (टी-जंक्शन, वाई-जंक्शन, एक्स जंक्शन) पर सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उच्चतम स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार गड्ढा मुक्त की गई सड़कों की अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा क्रॉस चेकिंग कराई जाए। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र को इस कार्य का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया है।सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले के सभी 12 ब्लैक स्पॉट्स का लो.नि.वि., पुलिस विभाग, एआरटीओ और एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। अगले महीने होने वाली बैठक से पहले इस निरीक्षण की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग और चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया कि वे दुर्घटनाओं का विवरण आई-रेड एप पर अपडेट करें ताकि दुर्घटनाओं की जानकारी का संकलन और विश्लेषण बेहतर तरीके से हो सके।
इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनीन्द्र कुमार, एआरटीओ (प्रशासन) वी.एन. चौधरी, अधिशासी अभियंता मुरलीधर और विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा में और सुधार लाने का संकल्प लिया।

उप मुख्यमंत्री ने नाट्य अकादमी के सदस्य बनने पर दी बधाई

0

फर्रुखाबाद। भारतेन्दु नाट्य अकादमी का सदस्य नामित होने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडे को बधाई दी व संस्था और अकादमी को नए आयाम देने की बात कही। भेजे गये पत्र में उप मुख्यमंत्री ने श्री पांडेय को उत्साही और समर्पित कलाकार बताते हुए कहा कि विश्वास है कि जिस अकादमी का दायित्व आपको सौंपा गया है, अपने अनुभवों से उसे शीर्ष पर पहुँचाने का प्रयास करेंगे। समाज हित में किये गये कार्यों से आपका जीवन सार्थक बने एवं अपने अनुभव व नेतृत्व से आप देश, समाज को नयी दिशा प्रदान करेंगे।

ग्राम पंचायत किराचन में बने कई दर्जन अपात्र आवास, जांच पर जांच फिर भी नहीं आंच

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रूखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2023, 2024 मे गरीबो को पक्की छत देने के लिए पीएम आवास योजना चलाई गई थी। जिसके तहत आवास ग्रामीणों को वितरण किए गए थे। उसी के दौरान सचिव व प्रधानों ने जमकर खेल किया था।
इस दौरान अपात्रों को भी जमकर आवास वितरण किए गए जिसमें ग्राम पंचायत किराचन में बड़ा खेल सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि ग्राम पंचायत में कुल 49 आवास वितरण किए गए जिसमें लगभग 10 आवास धारक अपात्र हैं जिनके पास ट्रैक्टर बोलैरो पक्के बंगले दो मंजिल मकान, ऐसी आदि लगी हुई है फिर भी वहां आवास के पात्र हो गए कुछ आवास धारकों ने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि से मिलकर जिओ टेक करवाकर पैसा निकाल लिया। लेकिन जो गरीब थे वह लाभ से वंचित रह गए जिनकी निगाहें आवास देखते रहें लेकिन अपात्र फायदा उठा ले गए जिसको लेकर तत्कालीन डीएम संजय सिंह के निर्देश पर जांच भी कराई गई लेकिन दोषी पाए जाने वाले सचिवों के विरोध कार्रवाई भी की गई लेकिन जो अपात्र है उनके खाते में पैसा पहुंच गया पैसा निकाल भी गया। वही ग्राम पंचायत किराचन के कुछ ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम प्रधान सचिव के द्वारा हैंडपंप रिबोर व मरम्मत कार्य के नाम पर बड़ा खेल किया जा रहा है।
देखने वाली बात होगी कि प्रधान व सचिव के विरुद्ध जाच कर क्या कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।