39.9 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

लखनऊ: जानकीपुरम गार्डन में जेष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन, लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण

Must read

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के जानकीपुरम गार्डन (Janakipuram Garden) क्षेत्र में जेष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर स्थानीय निवासियों द्वारा सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की। जानकीपुरम गार्डन, लखनऊ का एक आवासीय क्षेत्र है।

भंडारे के दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। स्वयंसेवकों ने भोजन वितरण की व्यवस्था संभाली और आने वाले लोगों का स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरित किया और सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया।

जेष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना करके प्रसाद में बूंदी, सब्जी पूरी का वितरण किया गया श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने सभी सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। भंडारे के इस आयोजन में नेहा अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिवम पांडेय, सुशील कुमार श्रीवास्तव, आशीष, मनीष थापा, मुकेश चंद्रा, रोहित कुमार, हरीश चंद्रा शामिल रहे।

आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में एकता और सेवा की भावना को बढ़ावा मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article