36 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 4429

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

0
Share Market
Share Market

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market)  में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से शेयर बाजार की रफ्तार तेज हो गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.59 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market)  के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक और टीसीएस के शेयर 2.40 प्रतिशत से लेकर 1.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, भारती एयरटेल, सिप्ला, टाटा स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.64 प्रतिशत से लेकर 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,253 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,464 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 789 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 4 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में और 9 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बागेश्वर धाम जा रहे ऑटो की ट्रक से भिडंत, 7 श्रद्धालुओं की माैत

बीएसई का सेंसेक्स आज 297.86 अंक की मजबूती के साथ 80,722.54 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से ये सूचकांक गिर कर 80,517.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इस गिरावट के बाद खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया और एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 476.94 अंक की तेजी के साथ 80,901.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 76.25 अंक उछल कर 24,648.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक गिर कर 24,607.20 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों के एक्टिव हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 147.70 अंक की तेजी के साथ 24,720.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 12.16 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,424.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, निफ्टी ने 31.50 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,572.65 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

बागेश्वर धाम जा रहे ऑटो की ट्रक से भिडंत, 7 श्रद्धालुओं की माैत

0
road accident
Horrible road accident in Bageshwar Dham

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे (Road Accident) से कोहराम मच गया। कदारी के पास नेशनल हाइवे-39 पर बागेश्वरधाम (Bageshwar Dham) के श्रद्धालुओं से भरा ऑटो ट्रक में जा घुसा। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर घायल हैं। मरने वालों में बुजुर्ग और बच्‍चे शामि‍ल हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा गया है।

यह हादसा झांसी खजुराहो हाइवे एनएच 39 पर सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर स्टेशन पर उतरे और ऑटो में बैठकर बागेश्वरधाम (Bageshwar Dham) के लिए निकले थे। ऑटो संचालक ने ओवरलोड सवारी बिठा ली। कदारी के पास ऑटो (UP95/AT 2421)  ट्रक (PB13 /BB6479) में पीछे से जा घुसा। टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 12 से 15 लोग बैठे हुए थे। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन

माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया। मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। सामने आई जानकारी के अनुसार हादसे में ऑटो चालक प्रेम नारायण कुशवाहा सहित जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू, अंशिका (उम्र डेढ़ साल) की मौत हुई है।

संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन

0
Balkrishna Tripathi
Balkrishna Tripathi

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख बाल कृष्ण त्रिपाठी (Balkrishna Tripathi ) का लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। वर्तमान में आपका केंद्र भारती भवन राजेंद्र नगर लखनऊ था।

वह (Balkrishna Tripathi ) जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख, काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक और क्षेत्र के संपर्क प्रमुख रहे।

इसके बाद अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख के दायित्व की घोषणा होने के बाद आपका केंद्र नागपुर हो गया। लंबे समय तक आप नागपुर में ही रहे। हाल ही में आपका केंद्र भारती भवन लखनऊ हुआ था।

माफिया अनुपम दुबे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

अंतिम दर्शन के लिए उनके (Balkrishna Tripathi ) पार्थिव देह को भारती भवन राजेंद्र नगर लखनऊ में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार आज (मंगलवार) अपराह्न 3:00 बजे भैरव घाट गंगा तट कानपुर में होगा।

उधमपुर में CRPF दल पर हमला, इंस्पेक्टर शहीद

0

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के दल पर हमला (Terrorist Attack ) कर दिया। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर के शहीद होने की खबर है। वहीं, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि, अभी भी मुठभेड़ जारी है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, उधमपुर के रामनगर के चील में सीआरपीएफ की नियमित गश्त कर रही थी। इस दौरान आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर शहीद हो गए।

बता दें कि, इससे पहले आतंकियों ने सात अगस्त को उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों पर हमला (Terrorist Attack ) किया था। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को करारा जवाब दिया।

मौसम खराब होने के कारण आतंकी धुंध का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे थे। माना जा रहा है कि उधमपुर के बसंतपुर के ऊपर जंगल में आतंकियों के कुछ ग्रुप यहां बीते कुछ महीने से छिपे हुए हैं।

माफिया अनुपम दुबे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कन्नौज, छिबरामऊ, फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई अब उसके सहयोगियों और गिफ्ट्स के जरिए मिलने वाले अवैध लाभ तक पहुंच गई है। हाल ही में पुलिस की निगाहें उस व्यक्ति पर टिकी हैं, जिसने अनुपम दुबे को 80 लाख रुपये की मर्सिडीज गिफ्ट की थी। यह लोग संगठित होकर पड़ोसी जनपद कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र से हाई कोर्ट में दुबे की पैरवी करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वहीं मोहम्बदाबाद तक फैले जाल में कई पूर्व गुर्गों तक पुलिस की नजर पहुंच चुकी है,ये लोग शहर के भोले भाले लोगों से ठगी कर जमीन के व्यापार के बदले उनकी रकम कई गुना करने का प्रलोभन देकर उस पैसे से माफिया को बचाने का प्रयास करने में जुटे हैं, एक विधायक तक का नाम बदनाम करने में गुरेज नहीं,विधायक इस बात की जानकारी होने पर बुरी तरह नाराज हैं।
सरकारी जमीन पर कब्जा और अवैध खरीद-फरोख्त का बड़ा खेल
जांच में खुलासा हुआ है कि अनुपम दुबे और उसके गैंग ने नेकपुर कलां सहित कई स्थानों पर न केवल निजी संपत्तियों को कब्जाया, बल्कि सरकारी तालाब और गरीब किसानों की जमीनें भी अवैध तरीके से बेच डालीं। इस खेल में दुबे के सहयोगी, जिसमें सदर तहसील के राजस्व विभाग के कर्मी भी शामिल हैं, जो आज भी उनकी मदद कर रहे हैं। राजस्व कर्मियों की भूमिका अब खुफिया जांच की रडार पर है, और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना है।
छिबरामऊ से हाई कोर्ट तक पैरवी
सूत्रों के अनुसार, छिबरामऊ से एक स्कूल संचालक व उसके सहयोगी माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ दर्ज मामलों में हाई कोर्ट तक पैरवी कर रहे हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि यह पैरवी केवल कानूनी सहायता तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जो कि अवैध तरीके से आज भी संपत्तियों का कब्जा रंगदारी और अवैध रूप से जमीनों की खरीद-फरोख्त करने में लगा हुआ है।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस अब तक इस मामले में कई सुराग जुटा चुकी है और जल्द ही माफिया अनुपम दुबे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की तैयारी में है। इस मामले में राजस्व कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कितनी संपत्तियों को जब्त किया है और कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इसका पूरा आंकड़ा जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
आंकड़े और वर्तमान स्थिति
मर्सिडीज की कीमत: 80 लाख
अवैध रूप से कब्जाई गई जमीनें:15+ (सरकारी तालाब और गरीब किसानों की जमीनें), जांच में शामिल राजस्व कर्मी: 3 से अधिक, जब्त की गई संपत्तियां: 5 (पुलिस द्वारा), गिरफ्तार आरोपी: 8 (अब तक) इस मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है और जल्द ही इसके और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

घर पर हमला और मारपीट की शिकायत दर्ज

0

यूथ इंडिया संवाददाता

मोहम्मदाबाद, फर्रूखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौधा में एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता अनीता, पत्नी रामू राठौड़ उर्फ अरविंद ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि 17 अगस्त की रात करीब 2 बजे, जब वह अपने पुराने घर पर लेटी हुई थीं, तभी गांव के ही कुछ लोग उनके घर में घुस आए। अनीता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों में शक्ति उर्फ शिवा पुत्र लाखन सिंह, सूर्य प्रताप उर्फ राजन पुत्र राम नारायन, राम नारायन पुत्र ओम प्रकाश, और मंजू देवी पत्नी राम नारायन शामिल थे। इन लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की, और जब अनीता ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने लात-घूंसे और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ पर चोट आई। पीडि़ता का आरोप है कि इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस एक्ट के तहत 115(2), 351(2), और 352 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है।