33.6 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 4341

बांग्लादेश पीएम आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, बेडरूम में आराम फरमाता दिखा प्रदर्शनकारी

0
Sheikh Hasina
Protesters attack Sheikh Hasina's house

ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh) में आरक्षण को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन अब सरकार विरोधी आंदोलन में तब्दील हो चुका है। हिंसा के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं। सोमवार को हिंसक घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना (Prime Minister Sheikh Hasina) ने इस्तीफा दे दिया है। शेख हसीना (Sheikh Hasina) अपनी बहन के साथ देश छोड़कर जा चुकी हैं। इस बीच प्रदर्शनकारी पीएम हाउस (PM House) में घुस आए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पीएम हाउस (PM House) पर कब्जा कर लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके कई फुटेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें बांग्लादेश के पीएम हाउस (PM House) के बेडरूम में प्रदर्शनकारी को आराम फरमाते देखा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों को पीएम हाउस (PM House) के लॉन में भी टहलते देखा जा सकता है।

बत्तख, मछली, तकिया-गद्दे... शेख हसीना के घर से और क्या-क्या उठा ले गए प्रदर्शनकारी?

अब सेना चलाएगी सरकार : आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमान

इस बीच बांग्लादेश के आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमान (Bangladesh Army Chief General Waqar-uz-Zaman) ने कहा कि पीएम शेख हसीना के इस्तीफा के बाद अब अब हम शासन करेंगे। अंतरिम सरकार का गठन करके देश चलाएंगे। हमारे देश का नुकसान हो रहा है। संपत्ति का नुकसान हो रहा है। मुझे दायित्व दीजिए, मैं सब संभाल लूंगा।

जनरल वकार-उज-जमान (General Waqar-uz-Zaman)ने कहा कि आपकी जो मांग है, उसे हम पूरा करेंगे। देश में शांति वापस लाएंगे। हम इस देश को अंतरिम सरकार से चलाएंगे।

बांग्लादेश में तख्तापलट, शेख हसीना ने दिया इस्तीफा

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि तोड़फोड़-आगजनी मारपीट से दूर रहिए। आप लोग हमारे साथ मिलकर चलेंगे, तो हालात सुधरेंगे। मारपीट हिंसा से कुछ नहीं मिलेगा। संघर्ष और अराजकता से दूर रहिए।

तीज महोत्सव से जीवंन्त हुआ माहौल, भारत विकास परिसद के बैनर तले लोक गीतों की वही सुरीली धारा

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद महीयसी महादेवी शाखा द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन मातृ छाया सभागार में भव्य तरीके से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज, द्वारा द्वीप प्रज्वलन और भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पण से की गई। सभी उपस्थित जनों ने वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
संचालन कर रही दिव्या रायजादा ने अपने शब्दों से मुख्य अतिथि श्रीमती त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश चंद्र गुप्ता (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) का स्वागत किया, साथ ही अतिथियों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कु मिस्टी गुप्ता ने भगवान गणेश की वंदना पर सुंदर नृत्य से की। इसके बाद कु आयुषी मिश्रा ने भगवान शिव के शिव तांडव पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कु यति और कु शिवी कटियार ने आग तन मन में लगे राधा कैसे न जले गीत पर सुंदर नृत्य किया, जिसने सावन की धूमधाम को और भी बढ़ा दिया। कु दिव्या शर्मा ने कान्हा स्तुति पर नृत्य पेश किया, और गौरांश, खुशी, ज्ञांदा, सौम्या, रिया, रिद्दीमा, अपराजिता, आशवी, पीहू आदि बच्चों ने सुंदर गीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
महिलाओं ने ढोलक और मजीरे की थाप पर सावन के गीत गाए और शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान रंजीता रायजादा, चित्रा अग्निहोत्री, ज्योति, अर्चना, सीमा, स्मृति, श्वेता, प्रीति, अंजु, सुनीता, वंदना, पायल, कल्पना, ममता कटियार और अन्य महिलाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में व्यवस्था में सहयोग देने वाले गौरव मिश्रा, पंकज वर्मा, आशीष शर्मा, और सौरभ गुप्ता के प्रयासों की सराहना की गई। प्रांतीय वित्त सचिव आलोक रायजादा ने आए हुए सभी अतिथियों और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में शाखा दायित्वधारियों, सदस्यों के अलावा श्रीमती रीता दुबे, श्रीमती आशा वर्मा, संजय दुबे, राम कुमार वर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

गंगा का बढ़ा जलस्तर चित्रकूट डिप के ऊपर पहुंचा पानी

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। गंगा व राम गंगा में विभिन्न बांधें से पानी छोड़े जाने के कारण नदियां एक बार फिर उफनागयीं जिससे कई संपर्क मागों पर पानी बहने लगा और पिछने दिनों कम हुए पानी से ग्रामीणों को मिली राहत गायब हो गयी। क्षेत्र में फिर से बांढ़ आने का संकट पैदा हो गया है।
क्षेत्र के गांव चित्रकूट डिप, बरुआ संपर्क मार्ग, अंबरपुर संपर्क मार्ग, सबलपुर संपर्क मार्ग आदि के ऊपर से पानी निकलने लगा है। जिससे तलहटी क्षेत्र में बसे गांव में पानी घुसने लगा है। जिससे फिर से ग्रामीणों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है प्रशासन लगातार बाढ़ के जलस्तर को देखते अलर्ट दिखाई दे रहा है लगातार नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह के द्वारा नगला दुर्गू कछुआ गाढ़ा सुंदरपुर पट्टी भरखा आदि का निरीक्षण कर बाढ़ पीडि़तों से हाल-चाल जाना।
हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बीते वर्ष चित्रकूट डिप पर बाइक निकालने के दौरान मामा भांजे समेत चार की डूब कर मौत हो गई थी। जलस्तर बढऩे से होने वाली घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं किसानों के भी मन में मायूसी छाई हुई है।

थाने के समीप दो दुकानों से लाखो की चोरी, मचा हडकंप

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कंपिल। थाने के समीप दो दुकानों में चोरो ने लाखो की चोरी कर ली। इससे हडकंप मच गयां। चोरो ने नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना से दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
नगर के मोहल्ला चैधरीयान निवासी रामपाल यादव की मुख्य चैराहा पर पंकज जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। रोज की तरह रामपाल यादव रविवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गये। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर दुकान से चोरी की जानकारी हुई। दुकान की गोलक मे बिक्री के रखे पचास हजार व बीस हजार का अन्य सामान गायब मिला। जहां देखा गया कि चोर छत की दीवार फाँदकर छत पर लगे ताले व कुंडी तोडक़र दुकान मे चोरी कर ले गये। तभी पता चला कि पड़ोस के एक मिठाई दुकान में भी शातिर चोरो ने निशाना बनाया। मिठाई विक्रेता कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज का है। जैसे ही दुकानदार विक्की को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचा जहां चोरो ने दुकान की छत काटकर दुकान में रखे बाइक बिक्री के पचास हजार रूपये चोरी कर ले गये। थाने के समीप एक ही रात मे दो दुकानों की चोरी से ह्डक़ंप मच गया। मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। थाने के पास होने के वावजूद पुलिस जांच करने एक घंटे बाद आयी, जिसे लेकर कस्बे के व्यापारी लोगो मे आक्रोश है। पीडि़त दुकानदारों ने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच की। यहा बता दे कि करीब एक माह पूर्व लव ज्वेलर्स की दुकान पर चोरो ने हजारों की नगदी व जेवरात पार कर लिए थे। पुलिस उसका भी खुलासा नहीं कर सकी। जिससे व्यापारियों ने रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि चोरो ने थाने के समीप चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। अब पुलिस को चाहिए जल्द सभी चोरियों का खुलासा करे।

स्टांप बेंडर का शव औधे मुंह नाले में मिला, मौत पर मचा कोहराम

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। स्टांप बेंडर का शव औधे मुंह नाले में पड़ा मिला। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मैनपुरी जनपद का मूल निवासी था और वर्तमान में नगर के मोहल्ला बजरिया रामलाल में किराए पर रहता था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की देर रात पुलिस गश्त पर थी। जहां पुलगालिब से छपट्टी जाने वाले मोड़ स्थित नाले के समीप एक बाइक खड़ी थी और उसकी लाइट जल रही थी। बाइक की जलती लाइट देखकर पुलिस को शक हुआ। उसने नाले की पुलिया की तरफ जाकर देखा तो करीब 26 वर्षीय एक युवक औधे मुंह पड़ा था। यह देख पुलिस भौचक्की रह गई। पुलिस ने फौरन उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर कस्बा चैकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को ईरिक्शा से सीएचसी ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने युवक के जेब की तलाशी ली जिसमें मोबाइल व प्रपत्र से उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। जहां शव की शिनाख्त अलंकृत पांडेय के रुप में हुई। जवान बेटे का शव देख कर मां निशा पांडेय, भाई सामर्थ पांडेय व अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार के सभी के दिल दहल गए। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। उनका कहना था उसका बेटा तहसील में स्टाम्प बेंडर था। वह मूल रूप से जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव अलीपुरखेड़ा रहने वाले है। यहां बजरिया रामलाल में एक मकान में किराए पर रहता था। उसकी मां परिषदीय विद्यालय जनपद एटा के राजा का रामपुर में शिक्षिका है। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। एक बड़ी बहन है। उसकी शादी हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल स्थिति साफ होगी। जांच की जा रही है।

रैली निकाल फाइलेरिया के उन्मूलन में मांगा सहयोग

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद।
फाइलेरिया, जिसे हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है, एक लाइलाज बीमारी है, जिसके उन्मूलन के लिए 10 अगस्त को एक बार फिर दवा का सेवन किया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर क्रिस्चियन इंटर कालेज से एक जागरूकता रैली निकाली गई और नारायण आर्य कन्या महाविद्यालय में एनएसएस की छात्राओं को इस अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

रैली और जागरूकता कार्यक्रम में कालेज की प्राचार्या डॉ शशि किरण, डॉ पारुल, क्रिस्चियन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार, गौरव एविल, अवधेश खोजी, अमित दयाल, अतुल दास, पीसीआई से शादाब, अनुपम मिश्र और कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी माथुर ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में भाग लेने और दवा का सेवन करने की अपील की।

डॉ माथुर ने बताया कि फाइलेरिया एक घातक बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करती है, जिससे इसके लक्षण देर से नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल का अभियान 10 अगस्त से शुरू होगा और 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर योग्य लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा देंगे।
एनएसएस के जिला समन्वयक डॉ आलोक बिहारी लाल ने छात्राओं से कहा कि फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए सभी को पांच लोगों को दवा सेवन कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि कोई भी अभियान तभी सफल होता है जब समाज का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो।