25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 4339

प्रसूता, नवजात को लेकर तीमारदारों का सीएचसी क्वाटर से निकलते वीडियो वायरल

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज।
सीएचसी के पीछे क्वाटर की तरफ प्रसूता, नवजात व तीमारदारों का दीवार के सहारे निकलते वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आशा दिख रही है। इससे स्वास्थ विभाग में हडकंप मच गया। वायरल वीडियों के लेकर स्वास्थ विभाग जांच करेगा।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के पीछे स्वास्थ कर्मियों के आवास बने है। मुख्य रोड की तरफ सीएचसी की बाउन्ड्री का कुछ हिस्सा टूटा है। उसी दीवार से निकल कर प्रसूता, उसके तीमारदार नवजात बच्चे को ले जाने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीमारदार नवजात बच्चे गोद में लिए है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो इसको लेकर चर्चाए शुरू हो गई। वायरल वीडियों में एक आशा बहु भी स्वास्थ कर्मियों के एक क्वाटर की तरफ निकल उसी प्रसूता महिला को वाहन में बैठाती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग कह रहे है आखिरकार स्वास्थ कर्मियों के क्वाटर के पीछे प्रसूता व उसके तीमारदार का वहां क्या कार्य है। महिला वार्ड तो दूसरी तरफ है। ऐसे में सीएचसी के पीछे क्वाटर में प्रसव कराने का मामला फिर चर्चा में आ गया है। आखिरकार यह स्वास्थ कर्मी कौन यह जांच का विषय है। आपका अपना दैनिक यूथ इंडिया अखवार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वह वीडियों स्वास्थ विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गया है। यह वीडियों का कब का है। यह जांच का विषय है। अब देखना होगा कि स्वास्थ विभाग इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर क्या कार्रवाई करता है। इस संबंध में अधीक्षक डा. शोभित कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि वीडियो मिला है। जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

गाली देने का किया विरोध, 4 हमलावरों ने 5 को पीटा

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। ललई गांव में गाली देने का ग्रामीण ने विरोध किया तो 4 हमलावरों ने उसे व उसके परिवार के चार लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव ललई निवासी प्रशांत ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकद्में में कहा है 5 अगस्त की शाम 6 बजे उसके चाचा दलजीत शराब पीकर उसे व उसके परिजनों के साथ गाली गलौज कर रहे थे। इसका उसने विरोध किया तो दलजीत व उसकी पत्नी आशा देवी, उसकी पुत्री सलोनी व राखी उसके घर आ गए और लाठी डंडो से पीटने लगे। चीखपुकार की आवाज सुनकर उसका छोटा भाई विकास, मां श्यामा, बाबा लाल सिंह मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी ईट पत्थर मार कर घायल कर दिया।

फिर मगरमच्छ ने गाय पर बोला हमला, दहशत मे ग्रामीण

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कंपिल। एक सप्ताह पूर्व ग्रामीण की गौवंश को निगलने के बाद सोता नाला मे पानी पीने गयी गौवंश पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने पानी मे लाठिया फटकार कर गौवंश को बचाया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकडऩे के लिए वन विभाग से गुहार लगायी है।
क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी रामकिशन पुजारी और गांव मधवापुर निवासी ओमपाल सिंह गांव के ही सोता नाला के पास मवेशी चरा रहे थे। रामनरेश पुजारी की गाय सोता नाला मे पानी पीने चली गयी। वहा पहले से मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया।
लेकिन ग्रामीणों के पानी मे लाठिया फटकाने के बाद वह गाय को छोड़ कर गहरे पानी मे चला गया। ग्रामीणों ने बताया मगरमच्छ ने एक सप्ताह पूर्व बिहारीपुर निवासी सुनील यादव की गाय को भी निगल गया था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम भी उसे बिना पकड़े वेरंग लौट गयी थी।

देवर ने भाभी के ऊपर फेंकी गर्म चाय, झुलसी

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। गांव उलियापुर में देवर ने भाभी के ऊपर गर्म चाय का भगौंना फेंका दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने उसका इलाज व मेडिकल परीक्षण सीएचसी में कराया।
बुधवार को नगर से सटे उलियापुर निवासी सुमन को पुलिस घायलावस्था में इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी लेकर आई। जहां इलाज के दौरान उसके पति रजनेश कश्यप ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी चाय बना रही थी। तभी उसका छोटा भाई वहां पर आया और पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित भाई ने आपा खो दिया और गर्म चाय का भगौना उसकी पत्नी के ऊपर फेंक दिया।
जिसमें वह गंभीर रुप से झुलस गई। परिजनों ने बताया कि पहले भी आरोपित अपनी भाभी के सिर पर ईंट मारकर घायल कर चुका है। इधर डाक्टर सुमन को प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

टेड़ीकोन पर हरे पेड़ों का कटान, प्रशासन को देख भागे लकड़ी माफिया

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। टेड़ीकोन के समीप हरे पेड़ों के कटान के दौरान तहसील प्रशासन को देख लकड़ी माफिया भाग गए। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। इससे हडकंप मच गया। तहसील प्रशासन की कार्रवाई देख हडकंप मच गया है।
क्षेत्र में लकड़ी माफिया हरे पेड़ों का कटान करने से बाज नहीं आ रहे है। लकड़ी माफियाओं ने पहले इनायतनगर में हरे आम के दर्जनों पेड़ काटे। इसके बाद सुल्तनापुर में भी रात के अंधेरे में भी हरे पेड़ काट दिए। यह कार्य होता रहा और वन विभाग सोता रहा। हा यह है बीते माह में हरे पेड़ों के कटान की संख्या बढ़ी है। बाद में वन विभाग के संज्ञान में पहुंचने पर मामूली जुर्माना लगाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। इससे उसकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। मंगलवार की रात फिर लकड़ी माफिया कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेड़ीकोन के समीप एक मंदिर के सामने हरे पेड़ों का कटान कर रहे थे लेकिन वन विभाग सोया था। तभी एसडीएम को सूचना मिली कि अवैध तरीके से पेड़ों का कटान हो रहा है। उन्होंने फौरन नायब तहसीलदार सृजन कुमार व नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को टीम के साथ भेजा वही वन विभाग को भी मौके पर जाने को कहा। सबसे पहले तहसील प्रशासन पहुंचा। उसके बाद वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार पहुंचे। जहां टीमों को देख लकड़ी काटने वाले भाग गए। टीम ने मौके पर कटे पेड़ देखे। वन विभाग ने उनकी नापजोख की। नायब तहसीलदार ने जांच की। एसडीएम ने बताया कि हरे पेड़ों का कटान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएगे। दोषियों के जुर्माना के अलावा कार्रवाई होगी।

बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए प्रशासन ने तीसरी बार भेजी 2750 राशन किट की डिमांड

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर /फर्रुखाबाद। गंगा व रामगंगा नदी में लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नदियां उफान पर दिखाई दे रही है। जिसके कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आज फिर गंगा नदी में नरौरा बांध से 62189 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
जिसके कारण गंगा नदी का जलस्तर 136.75 मीटर से घटकर 136.70 पहुंच गया जिससे बाढ़ पीडि़तों ने राहत की सांस ली। रामगंगा में खो बैराज से 7753 हरेली बांध से 249 रामनगर बांध से 1304 टोटल 9306 कि उसे पानी छोड़ा गया रामगंगा का जलस्तर 135.25 से घटकर 135.20 पहुंच गया रामगंगा नदी के जलस्तर में भी 5 सेंटीमीटर की गिरावट देखी जा रही है।
प्रशासन बाढ़ पीडि़तों के साथ हर संभव खड़ा दिखाई दे रहा है जिसको लेकर उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह के द्वारा तीसरी बार 2750 राहत किट की डिमांड भेजी गई है जिसके आते ही संभावित 18 गांव में बाढ़ पीडि़तों को राशन वितरण किया जाएगा तथा अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के द्वारा रामपुर जोगराजपुर में पहुंचकर देखा गया था कि जोगेंद्र पुत्र झब्बू शीला पत्नी रामऔतार की झोपड़ी बाढ़ के पानी में गिर गई है जिसको देखते हुए तहसीलदार कर्मवीर सिंह के द्वारा के द्वारा दैवीय आपदा के तहत सहायता राशि पीडि़तों के खाते में भेजी जा रही है। तथा एसडीएम अतुल कुमार व तहसीलदार कर्मवीर सिंह के द्वारा इमादपुर सोमवंशी, चित्रकूट कुडऱी सारंगपुर, बमियारी आदि गांव का निरीक्षण भी किया गया तथा हर संभव मदद देने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। बाढं की संभानाये अभी बनी हुई हैं। इसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भले ही जल स्तर पर गिरावट देखी गयी लेकिन किसी भी समय यह बढ़ भी सकता है।