27 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026
Home Blog Page 3868

मंदिर के पुजारी के मन में जागा लालच, दान पात्र से 1.9 करोड़ रुपये लेकर फरार

0
Mukut Mukharbind Temple
Mukut Mukharbind Temple

मथुरा। मथुरा के गोवर्धन में मंदिर (Mukut Mukharbind Temple) ) में दान आई एक करोड़ नौ लाख रुपये की राशि लेकर सेवायत (पुजारी) फरार हो गया। वह पैसों को बैंक में जमा कराने के लिए निकला था, लेकिन फिर वह न बैंक पहुंचा और न ही मंदिर वापस लौटकर आया। पुजारी का फोन बंद आ रहा है। मंदिर प्रबंधक ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, उसके बाद से गोवर्धन पुलिस और मंदिर प्रशासन गायब पुजारी की तलाश में जुटा था।

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिर मुकुट मुखारबिंद (Mukut Mukharbind Temple)  के सेवायत (पुजारी) पर 1,09,37,200 रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया था। इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें मंदिर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक ने कहा था कि सोमवार को मंदिर की ठेका धनराशि के करीब एक करोड़ नौ लाख रुपये लेकर सेवायत दिनेश चंद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने गया था।

आरोपी पुजारी गोवर्धन के दसविसा का रहने वाला है। उसने जालसाजी करते हुए मंदिर (Mukut Mukharbind Temple)  की धनराशि बैंक में जमा नहीं की और सारा पैसा लेकर फरार हो गया। इसके बाद से उसका फोन बंद है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के घर से 71 लाख 92 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। ये नोट बोरियों में भरे रखे थे। इसी के साथ बाकी धनराशि की तलाश की जा रही है।

मुकदमें की रंजिश में पीटा, चार पर केस

इस पूरे मामले को लेकर एसपी देहात त्रिगुन विसेन ने फोन पर बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर घर से पैसे की रिकवरी करवाई है। वहां से 72 लाख रुपए मिले हैं। अभी आरोपी फरार है। मंदिर रिसीवर ने बताया कि अभी बाकी जो पैसा बचा है, उसकी जांच चल रही है, जो भी बचा पैसा है, जल्द ही रिकवरी के लिए जो भी उचित कार्रवाई होगी, कोर्ट के आदेशानुसार की जाएगी।

पूज्य माताजी की छठी पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण का आयोजन

0

यूथ इंडिया संवाददाता, नवादा दोयम, फर्रुखाबाद। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने की मुहिम में शुक्रवार अपनी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती प्रभावती की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार के सभी सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए। माताजी की स्मृति में नवादा दोयम में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी परिवारीजन ने भाग लिया।
समारोह सुबह 11 बजे आयोजित किया गया, जहां सभी ने मिलकर माताजी के नाम पर एक वृक्ष लगाया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने माताजी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
परिवार के सदस्यों ने कहा, माताजी के आशीर्वाद से ही हमारा परिवार आगे बढ़ रहा है। उनकी याद में वृक्ष लगाना हमें न केवल उनकी स्मृति को जीवित रखने में मदद करेगा, बल्कि पर्यावरण को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताजी की पुण्यतिथि को एक सार्थक और यादगार तरीके से मनाना और नई पीढ़ी को ग्लोबल वार्मिंग से सचेत करना था। परिवार के सभी सदस्यों ने माताजी के चरणों में शत-शत नमन करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा और हमें सही दिशा में प्रेरित करता रहेगा।
इस आयोजन से उपस्थित लोगों में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्होंने भी इस पहल में योगदान देने का संकल्प लिया।

मुकदमें की रंजिश में पीटा, चार पर केस

0

यूथ इंडिया संवाददाता, फर्रुखाबाद। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पीडिंता और उसके ससुरलीजनों में चल रहे विवाद के चलते ससुरालीजनों ने उसके घर में घुस कर मार-पीट की। पीडिंता मोनिका के चाचा महेश चंद्र की तहरीर पर उदित ने शमशाबाद निवासी प्रभात, पीयूस व उसके दो अज्ञात साथियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आश्वासन दिया कि पीडित पछ को न्याय दिलाया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर मंडल में राजस्व विभाग की स्टेनो की कमी

0

यूथ इंडिया संवाददाता, कानपुर। कानपुर मंडल में राजस्व विभाग में स्टेनोग्राफर्स की भारी कमी से विभागीय कार्यों में बाधाएं आ रही हैं। मंडल के लिए 90 स्टेनोग्राफर्स की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 12 स्टेनोग्राफर्स ही कार्यरत हैं। इस महत्वपूर्ण कमी के कारण विभागीय कार्यों में समय पर कार्यान्वयन और दस्तावेज़ीकरण में कठिनाइयाँ हो रही हैं।
कानपुर मंडल के विभिन्न जिलों में स्टेनोग्राफर्स की कमी के कारण कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार बढ़ गया है, जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।महत्वपूर्ण दस्तावेजों का समय पर तैयार न हो पाना विभागीय कार्यों में देरी का कारण बन रहा है।नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में गिरावट आई है, जिससे आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अस्थायी आधार पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भी स्टेनोग्राफर्स की नियुक्ति की जा सकती है, ताकि विभागीय कार्यों में तेजी लाई जा सके।
राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया है और जल्द ही समाधान की उम्मीद है। विभाग को सक्षम और योग्य स्टेनोग्राफर्स की नियुक्ति की तत्काल आवश्यकता है, ताकि विभागीय कार्यों में हो रही देरी को रोका जा सके और सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारा जा सके।

पेड़ लगाओ अभियान: समाजसेवी मनोज गंगवार ने वितरित किए पौधे

0

यूथ इंडिया संवाददाता, कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए समाजसेवी मनोज गंगवार द्वारा चलाए जा रहे पेड़ लगाओ अभियान को एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिला है। आज, कस्बा चौकी इंचार्ज श्री विद्याशंकर तिवारी और दरोगा श्री नितिन कुमार ने बरझाला स्थित नर्सरी का दौरा किया, जहां उन्हें ड्रॉप मधूकामनी का पौधा भेंट किया गया।
समाजसेवी मनोज गंगवार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना है। उन्होंने कहा, हमारी नर्सरी में विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से जगह-जगह पर लगाया जा रहा है। इस पहल से न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर श्री विद्याशंकर तिवारी और श्री नितिन कुमार ने भी अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों से ही हमारा समाज और पर्यावरण सशक्त बनेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की सलाह दी।
मनोज गंगवार ने आगे बताया कि इस अभियान के तहत अभी तक सैकड़ों पौधे वितरित किए जा चुके हैं और आगे भी इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस पहल में हिस्सा लें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

भीषण उमस भरी गर्मी से परेशान परिषदीय स्कूलों के बच्चे और शिक्षक

0

यूथ इंडिया संवाददाता, फर्रुखाबाद। जुलाई माह में भीषण उमस भरी गर्मी से आम से लेकर खास सभी परेशान रहे, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी परिषदीय स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को हुई। उमस भरी गर्मी और बिजली की खराब प्रबंधन के कारण आए दिन स्कूलों में बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं गश खाकर गिरते रहे।
विभाग के मुखिया ने इस स्थिति में सुधार न करते हुए 1 अगस्त को एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया। इस आदेश में कहा गया कि जिन अध्यापक, अध्यापिका और छात्र-छात्राओं की गर्मी के कारण तबियत खराब हो रही है, उन्हें तत्काल समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उपचार कराया जाए। इसके साथ ही, तबियत खराब होने वाले शिक्षक-शिक्षिका और विद्यार्थियों की तस्वीरें समाचार पत्रों को न भेजकर सम्बन्धित बीईओ और बीएसए के मोबाइल पर भेजने का निर्देश दिया गया। आदेश में आगे चेतावनी दी गई कि अगर किसी भी स्कूल की फोटो समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बीएसए के इस आदेश पर शिक्षक नेताओं में रोष व्याप्त है। जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक ने कहा, बीएसए ने अपनी कमियां छुपाने के लिए यह आदेश जारी किया है। उनका मानना है कि इस प्रकार के आदेश से शिक्षकों और बच्चों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।