फर्रुखाबाद। रविवार को आदर्श रामलीला मंडल मानस मंच की वार्षिक बैठक भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुई।
बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष की आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किए गया। कोषाध्यक्ष संजीव दीक्षित उर्फ संजू ने आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। इसके साथ ही चालू वर्ष के लिए नई प्रबंध कार्यकारिणी को चयनित किया गया बैठक की अध्यक्षता कौशल किशोर दुबे ने की।
इस मौके पर सर्वसम्मति से राजेश कसरे को मंत्री मनोनीत किया गया एवं उपाध्यक्ष पद पर पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी चयनित हुए।
नवनियुक्त मंत्री राजेश कसरे ने बताया आदर्श रामलीला मंडल की पूरी कार्यकारिणी यथा स्थिति रखी गई है पूर्व में जो सदस्य कार्यकारिणी में पदासीन थे वही सदस्य नई कार्यकारिणी में भी पदासीन रहेंगे। इस वर्ष रामलीला को भव्यता देने के लिए विभिन्न प्रस्ताव पास हुए हैं पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मानस मंच पर रामलीला का मंचन सुसज्जित और व्यवस्थित किया जाएगा एवं राम बारात भी पूरी भव्यता के साथ निकाली जाएगी।
इस अवसर पर संयोजक रामनिवास गुप्ता नारद संयोजक सूर्य प्रकाश भारद्वाज उपाध्यक्ष पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी पूर्व मंत्री प्रशांत दीक्षित राम बारात संयोजक दीपक मिश्रा सहसंयोजक शिवांग रस्तोगी गौरव मिश्रा राजीव मिश्रा विशंभर नाथ कसरे अनुज शुक्ला अनुज दीक्षित मोहित शुक्ला अनंत कसरे नरेंद्र मिश्रा गुड्डन बाजपेई सोनू मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
आदर्श रामलीला मंडल की बैठक में नई प्रबंध समिति गठित, राजेश कसेरे बने मंत्री


