34 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

नीट पीजी पास कराने के नाम पर महिला डॉक्टर से 20 लाख की ठगी, लखनऊ में एफआईआर दर्ज

Must read

 

लखनऊ। नीट पीजी पास कराने के नाम पर एक महिला डॉक्टर से 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में कृष्णानगर थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में आरोपों को सही पाए जाने के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला डॉक्टर करनालगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात हैं। आरोप है कि वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात अमित कुमार और संचित चंद्रा नामक युवकों से हुई थी। दोनों ने खुद को प्रभावशाली संपर्कों वाला बताते हुए नीट पीजी परीक्षा पास कराने का भरोसा दिलाया।
आरोपियों ने कथित तौर पर मेडिकल सीट और परीक्षा में सफलता का झांसा देकर महिला डॉक्टर से करीब 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब काफी समय तक कोई परिणाम नहीं मिला और आरोपी टालमटोल करने लगे तो पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ।
मामले की शिकायत के बाद एसीपी स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article