28 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

मेरे घरवाले अब मुझे ढूंढने की कोशिश न करें, युवक ने सुसाइड नोट छोड़ गंगा में लगाई छलांग

Must read

 

 

फर्रुखाबाद। पिता से महज 100 रुपये लेकर घर से घूमने निकला 30 वर्षीय युवक मंगलवार सुबह शमशाबाद क्षेत्र के ढाई घाट पुल पर पहुंचा और उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में लापता हो गया। पुल पर उसके कपड़े और एक पर्चा मिलने से युवक के नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से गंगा में तलाश शुरू करा दी, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

एटा जिले के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेदालाल गौड़ निवासी गौरव गुप्ता उर्फ चंदन मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे घर से निकले थे। उन्होंने अपने पिता रमेश चंद्र गुप्ता से 100 रुपये लिए और घूमने जाने की बात कही थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे और मोबाइल भी बंद मिला तो परिजन परेशान हो गए। परिवार ने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से जानकारी की, लेकिन गौरव का कहीं पता नहीं चला।

इसी बीच सुबह करीब 10 बजे ढाई घाट पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर पुल पर रखे कपड़ों और पर्चे पर पड़ी। पुल के आसपास दुकान लगाए साधु-संतों को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल शमशाबाद पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुल पर मिले कपड़ों तथा पर्चे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पर्चे में युवक का नाम गौरव उर्फ चंदन बताया गया था और परिवार से उसे तलाश न करने की बात लिखी थी। पर्चे के आधार पर पुलिस ने एटा के अलीगंज क्षेत्र में उसके परिजनों से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन तत्काल ढाई घाट पहुंच गए। नदी के किनारे पहुंचकर परिजन काफी देर तक गौरव के सकुशल मिलने की उम्मीद में तलाश का इंतजार करते रहे।

पुलिस ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से गंगा में युवक की तलाश शुरू कराई। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाश में टीम को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस आसपास के घाटों और नदी के संभावित हिस्सों में भी निगरानी कर रही है। देर शाम तक गौरव का कोई पता नहीं चल सका था।

युवक के अचानक घर से निकलने और ढाई घाट पुल तक पहुंचने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पर्चे की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article