32 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

पुलिस मुठभेड़: तांबा चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Must read

 

बरेली
सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तांबा चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तांबा, अवैध हथियार और नकदी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पद्मावती एसोसिएट फर्म के गोदाम से करीब 20 लाख रुपये का दो टन तांबा स्क्रैप चोरी हुआ था। इस संबंध में 28 अप्रैल 2026 को फर्म की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। चोरों ने गोदाम की दीवार के पास सुरंग बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

बुधवार तड़के पुलिस टीम बंडिया नहर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध ई-रिक्शा से चोरी का तांबा बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने लगे। इस दौरान उनका ई-रिक्शा पलट गया और खुद को घिरा देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो आरोपियों—निजाम (24) और अब्दुल समी (22)—के पैर में गोली लगी। तीसरा आरोपी मोहम्मद खालिद (55) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी महेशपुर, सीबीगंज के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस, नकदी और 65 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया है, साथ ही एक ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article