40.8 C
Lucknow
Tuesday, June 16, 2026

स्लोवाकिया में भारत का बढ़ा वैश्विक प्रभाव

Must read

 

पीएम मोदी की यात्रा से निवेश, संस्कृति और योग को मिली नई पहचान

ब्रातिस्लावा/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्लोवाकिया यात्रा भारत के लिए कूटनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद सफल साबित हुई। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी केंद्रित एक विशेष कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में हाल ही में वाराणसी का दौरा करने वाले स्लोवाक कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कला और संस्कृति लोगों तथा देशों को एक-दूसरे के करीब लाने का सशक्त माध्यम हैं और प्रदर्शनी में शामिल सभी कलाकारों की सराहना की।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने स्लोवाकिया के स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष योग प्रदर्शन भी देखा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की प्रधानमंत्री ने प्रशंसा करते हुए कहा कि योग दुनिया को स्वास्थ्य, संतुलन और एकता का संदेश दे रहा है तथा नई पीढ़ी इसे तेजी से अपना रही है।

आर्थिक मोर्चे पर भी भारत को बड़ी सफलता मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री Robert Fico के साथ देश के प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से मुलाकात की। बैठक में भारत में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्लोवाकिया के उद्योग जगत में भारत को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है और दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, विनिर्माण, रक्षा तथा नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर खुल रहे हैं।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान भारत और स्लोवाकिया के बीच रक्षा, डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, स्वास्थ्य, पर्यटन, श्रम प्रवास और क्वांटम कम्युनिकेशन सहित 14 महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत और स्लोवाकिया के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ यूरोप में भारत की बढ़ती रणनीतिक और आर्थिक भूमिका को भी मजबूत करेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article