मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक

0
101

नवाबगंज| मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत शुक्रवार को नवाबगंज पुलिस द्वारा जेएस इंटर कॉलेज, नवाबगंज में बालिकाओं को सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक गीतम सिंह, कांस्टेबल अरविंद कुमार एवं महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह ने बालिकाओं को संबोधित किया। महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह ने छात्राओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में डरें नहीं। यदि रास्ते में कोई छेड़छाड़ या अभद्र टिप्पणी करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।पुलिस टीम ने बालिकाओं को वीमेन हेल्पलाइन 1076, डायल 112, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 मातृत्व एम्बुलेंस समेत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार और वरिष्ठ उप निरीक्षक गीतम सिंह ने भी छात्राओं को सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव ने सभी आए हुए पुलिस अधिकारियों एवं अतिथियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here