34.5 C
Lucknow
Wednesday, July 8, 2026

प्रसाद हॉस्पिटल के मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, लखनऊ-कानपुर रोड पर लगाया जाम

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के बंथरा क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र कॉलेज परिसर से निकलकर लखनऊ-कानपुर रोड पर पहुंच गए और सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के चलते लखनऊ-कानपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क जाम होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

छात्रों का कहना था कि उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की मांगों पर संबंधित संस्थान प्रबंधन से बातचीत कर उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक लखनऊ-कानपुर रोड पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article