29 C
Lucknow
Saturday, October 17, 2026

विधान परिषद निर्वाचन: प्रेक्षक डॉ. हीरालाल ने 30 माइक्रो प्रेक्षकों को दिए निष्पक्ष मतदान के निर्देश

Must read

 

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ. हीरालाल, आईएएस की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में माइक्रो प्रेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के निर्धारित मतदान स्थलों पर तैनात किए गए 30 माइक्रो प्रेक्षकों को निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी और आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रेक्षक डॉ. हीरालाल ने निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी पर दिया जोर

बैठक में डॉ. हीरालाल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने में माइक्रो प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी माइक्रो प्रेक्षक अपने आवंटित मतदान स्थलों पर पूरी निष्पक्षता और सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान के दौरान होने वाली प्रत्येक महत्वपूर्ण गतिविधि पर नजर रखें और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

डॉ. हीरालाल ने निर्देश दिए कि सभी माइक्रो प्रेक्षक मतदान के दौरान निर्धारित जांच सूची के अनुसार आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन और सत्यापन करें। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित प्रारूप में अपनी आख्या प्रस्तुत करें, जिससे निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया की प्रभावी समीक्षा की जा सके।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण तथ्य अथवा निर्धारित प्रक्रिया में सामने आने वाली स्थिति को नियमानुसार उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सभी अधिकारियों और माइक्रो प्रेक्षकों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रेक्षक डॉ. हीरालाल ने निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने, आयोग के निर्देशों का पालन करने और मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने माइक्रो प्रेक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर दीपक माथुर, प्रेक्षक के संपर्क अधिकारी एवं सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article