30 C
Lucknow
Saturday, May 2, 2026

5 साल के अर्नव की मौत का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

Must read

शरीर पर मिले 20 से ज्यादा चोट के निशान, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार
लखनऊ।चौक थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम अर्नव की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की हत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार मासूम के शरीर पर 20 से ज्यादा चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी।
पुलिस के मुताबिक अर्नव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला हत्या का साबित हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
नानी की तहरीर पर दर्ज हुई हत्या की एफआईआर
मृतक बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में बच्चे के पिता और उसकी सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे के पिता भीष्म खरबंदा और सौतेली मां रागिनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्चे के शरीर पर 20 से अधिक चोट के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसे लंबे समय तक प्रताड़ित किया गया। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है कि क्या मासूम के साथ लगातार हिंसा की जा रही थी।
इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि एक मासूम के साथ इस तरह की क्रूरता बेहद शर्मनाक है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article