29 C
Lucknow
Sunday, May 31, 2026

कोलाघाट पुल पर बाइक सवार दम्पत्ति को पिकअप ने मारी टक्कर,पति की मृत्यु व पत्नी-पुत्र घायल

Must read

 

मिर्ज़ापुर (शाहजहांपुर) शनिवार अपराह्न करीब चार बजे कोलाघाट पुल पर बाइक सवार 40 वर्षीय सुरजीत और उसकी पत्नी मीना व पुत्र सात वर्षीय लब्बू को लोडर वाहन पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक सुरजीत की मौके पर ही मृत्यु होगी। जबकि उसकी पत्नी मीना और पुत्र लब्बू घायल हो गए।
मृतक की पत्नी मीना देवी ने रोते बिलखते हुए बताया कि वह अपने पति और पुत्र के साथ ननद के घर नगर पंचायत कटरा से बाइक पर अपने घर ग्राम पृथ्वीपुर लौट रहे थे। जब वह कोलाघाट पुल पर आए तभी सामने से आए लोडर वाहन पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पति,पत्नी और पुत्र तीनों घायल होकर रोड पर गिर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना की सूचना मिर्ज़ापुर पुलिस को दी। थाना मिर्ज़ापुर पुलिस के पहुंचने तक बाइक चालक सुरजीत पुत्र रामगोपाल ने दम तोड़ दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे दुर्घटना में घायल पत्नी मीना देवी,तीन पुत्र अरुण,रोहित,घायल मासूम लब्बू व दो बेटियों दुर्गा और वैष्णवी को रोते बिलखते छोड़ गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article