30 C
Lucknow
Sunday, September 20, 2026

एनडीआरएफ टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Must read

 

फर्रुखाबाद। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 08 एनडीआरएफ टीम, फर्रुखाबाद द्वारा रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। “स्वच्छता में सहभागिता–स्वच्छ भारत, विकसित भारत” अभियान के तहत सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक एक घंटे का श्रमदान किया गया।
अभियान के दौरान एनडीआरएफ के जवानों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक एवं उसके आसपास के सार्वजनिक क्षेत्र में साफ-सफाई की। जवानों ने मौके पर फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने के लिए भी जागरूक किया गया।
स्वच्छता अभियान का नेतृत्व टीम कमांडर निरीक्षक भीम सिंह एवं उपनिरीक्षक जोगिंदर सिंह ने किया। एनडीआरएफ जवानों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया।
अभियान के दौरान टीम ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने से न केवल पर्यावरण बेहतर होता है, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण में भी मदद मिलती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article