35.7 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

सड़क हादसे ने उजाड़े दो घर, तीन दिन के भीतर चचेरे भाइयों की मौत से मचा कोहराम

Must read

नवाबगंज
नवाबगंज नगर के मोहल्ला बरतल निवासी चंदन गिरी बैंक आफ इंडिया में बैंक मित्र थे। चंदन गिरी अपने चचेरे भाई नलकूप विभाग में लिपिक देव गिरी उर्फ दुष्यंत व साथी अमित के साथ रविवार थाना मेरापुर क्षेत्र से बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे नवाबगंज अचरा मार्ग पर गांव फतनपुर के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार के अचानक बाइक को मोड़ने से चंदन गिरी की बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। वही अमित को हल्की-फुल्की चोटें आई थी। दो लोगो को यहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर घायल देव गिरी उर्फ दुष्यंत व को आगरा ले जाया गया। और परिजन चंदन गिरी को उपचार के लिए नोएडा ले गए। उपचार के दौरान देव गिरी उर्फ दुष्यंत की तीन दिन पूर्व मौत हो गई। परिजन देव गिरी उर्फ दुष्यंत के शव का अंतिम संस्कार कर पाए। उसी दौरान शनिवार उनके चचेरे भाई चंदन गिरी की नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई। चंदन गिरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। मृतक चंदन गिरी की शादी लगभग 9 वर्ष पूर्व जनपद एटा निवासी सोनी के साथ हुई थी। मृतक चंदन गिरी की आठ वर्षीय पुत्री अंशिका व चार वर्षीय पुत्र अर्पित है। चंदन गिरी की मौत की खबर मिलते ही पिता सुखराम गिरी, बड़े भाई हरिओम गिरी उर्फ कल्लू, बसंत गिरी समेत परिजन चीत्कार करने लगे। परिवार में तीन दिन में हुई देव गिरी उर्फ दुष्यंत व उनके चचेरे भाई चंदन गिरी की मौत से परिजन बदहवास हो गए है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article