37.9 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

बीमारी से परेशान बीएससी छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

Must read

फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीमारी से परेशान एक बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुमराहौर मनपूरा निवासी बृजेश सिंह कुशवाहा की 18 वर्षीय पुत्री संध्या बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक संध्या पिछले काफी समय से पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थी, जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहती थी। इलाज के बावजूद उसे राहत नहीं मिल पा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से भी काफी तनाव में रहने लगी थी।
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान संध्या ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अमृतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article