32 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

आंधी-बारिश ने मचाया कहर, 48 घंटों में 24 मौतें

Must read

– बिजली गिरने से सबसे ज्यादा जनहानि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक कहर बरपाया है। बीते दो दिनों में आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं 24 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौतें आकाशीय बिजली गिरने से हुई हैं, जिसने कई जिलों में तबाही मचाई।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस आपदा में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा 16 पशुओं की भी मौत की खबर है, जिससे ग्रामीण इलाकों में बड़ा नुकसान हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का तुरंत और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
सीएम ने साफ कहा है कि मुआवजा वितरण में देरी या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए। साथ ही जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा मे खराब मौसम में खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें, मोबाइल और धातु की वस्तुओं से दूरी रखें, सुरक्षित स्थान पर रहें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।बारिश जहां राहत लेकर आती है, वहीं लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि प्राकृतिक आपदा के समय सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article