30 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

बहन की हत्या के दोषी भाई को उम्रकैद

Must read

फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुरैठी में वर्ष 2017 में हुई बहन की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी भाई विक्रम यादव उर्फ विक्की को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र विक्की ने 31 जनवरी 2017 को घर में अपनी 20 वर्षीय बहन प्रतिभा के सिर पर चोट मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में गांव के गौचरन पुत्र राजेश्वर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। सुनवाई के दौरान दोष सिद्ध होने पर अदालत ने यह सजा सुनाई। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि प्रभावी पैरवी के चलते अभियुक्त को सजा मिली।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article