फर्रुखाबाद। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के स्थानीय कार्यालय में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना और उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन हमेशा पेंशनर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी उनके हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगा। पेंशन से संबंधित विसंगतियां, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, महंगाई के अनुरूप पेंशन में संशोधन जैसी कई अहम समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता आर.के. झा ने की, जबकि संचालन अजीत भट्ट ने किया। संयोजक के रूप में परमेश्वर दयाल एवं आर.के. तिवारी ने कार्यक्रम का समन्वय किया और उपस्थित सभी पेंशनर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक के अंत में जबलपुर स्थित बरगी डैम पलटने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी अवधेश दुबे ने दी।
समस्याओं पर गहन मंथन


