36 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

मानवता की मिसाल बने सीओ सिटी अभय वर्मा

Must read

 

दिव्यांग फरियादी के पास जाकर सुनी समस्या

फर्रुखाबाद। जनपद में पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की। जनसुनवाई में पहुंचे एक दिव्यांग फरियादी को देखकर सीओ सिटी अभय वर्मा अपनी कुर्सी छोड़कर स्वयं पीड़ित के पास पहुंचे और बेहद गंभीरता व आत्मीयता के साथ उसकी समस्या सुनी।
इस दौरान उन्होंने फरियादी को पूरा सम्मान देते हुए उसकी शिकायत विस्तार से जानी और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या के निष्पक्ष एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। सीओ सिटी के इस व्यवहार को देखकर वहां मौजूद लोगों ने उनकी संवेदनशीलता और मानवीय सोच की जमकर सराहना की।
जनसुनवाई में आए लोगों का कहना था कि आमतौर पर अधिकारी फरियादियों को अपने पास बुलाते हैं, लेकिन अभय वर्मा ने खुद आगे बढ़कर दिव्यांग व्यक्ति की समस्या सुनकर यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार भी उसकी प्राथमिकता है।
सीओ सिटी अभय वर्मा का यह मानवीय कदम पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने इसे पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत करने वाली पहल बताया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article